Showing posts with label Myths in Psychiatry. Show all posts
Showing posts with label Myths in Psychiatry. Show all posts

Thursday, January 1, 2015

मानसिक तकलीफों में दवाई कैसे काम करती है ।

मानसिक दवाइयाँ कैसे काम करती है ?


“ विचारों की तकलीफ पर दवाई कैसे असर करती है ? “ यह सर्वसाधारणत: मनमें उठने वाला प्रश्न है की “ तकलीफ तो मन की है ; विचारों की है | उसमें दवाई का क्या काम हो सकता है | दवाई तो एक रसायन मात्र है | “ कई संशोधनों के बाद मानसिक विज्ञान शास्त्रज्ञो को पता चला की मन के अंदर विविध प्रकार के रसायन अर्थात न्यूरो ट्रान्समीटरर्स (Neuro- Transmitters) होते है जो विविध विचार, भाव भावनाओं, बरताव ईनके ऊपर कार्य करते है | मस्तिक में अनेक विविध भागों में अनेक खास कार्य निर्धारित किये हुए होते है | मस्तिक में चलने – बोलने का अलग अलग केंद्र होता है वैसे ही विचारों और भाव – भावनाओं के भी अनेक विशेष केंद्र होते है | जब कभी किसी इंसान के जीवन में तनाव बढ़ जाता है ; तब मस्तिक में तनाव के रसायन (Stress-Harmones) निर्माण होते है | जब ये तनाव – रसायन ज्यादा दिनों तक मस्तिक के बढे रहते है तब वे मस्तिक के भाव (Emotion) वाले केंद्र पर कार्य करने लगते है | ईनके कार्य की वजह से ; मस्तिक के उदासीनता (Depression) पैदा करने वाले केंद्र सक्रिय (Activate) होने के वजह से इंसान उदास रहने लगता है | कुछ काम में ; खाने पीने में मन नहीं लगता | लोगों से बातचीत करना कम कर देता है | कभी कभी बीना किसी वजह भी ये तनाव के रसायन तयार होते है ( मस्तिक के अनैसर्गिक (Abnormal) कार्य करने के वजह से |) तो बाहरी वजह न होते हुए भी मस्तिक के मानसिक तकलीफ वाले केंद्र सक्रीय हो जाते है और इंसान का बर्ताव बदल जाता है | ईन तकलीफों के लिए जो औषधियाँ संशोधित हुई है उनमें मस्तिक के मानसिक तकलीफ तयार करने वाले केंद्र पर कार्य करने की क्षमता होती है | ये दवाईयाँ मन के तनाव और उदासिनता देने वाले रसायनों को कम करती है और उत्साह और आनंद देने वाले रसायनों को बढ़ाती है | इसलिए दवाईयाँ मानसिक बिमारियों के काम आती है | मानसिक बीमारी किसी भी आम बीमारी की तरह ही होती है | मधुमेह में स्वादुपिंड (Pancreas) ग्रंथी बराबर काम नहीं करती वैसे ही मानसिक बिमारियों में मस्तिक की कुछ पेशियाँ काम नहीं करती | ईसलिए बिना हिचकिचाहट तकलीफों के उपचार / दवाओं अपने मानसोपचार तज्ञ के मार्गदर्शन में जरुर ले | --डॉ निशिकांत विभुते

Tuesday, December 23, 2014

क्या मानसिक दवाईयाँ मेरी किडनी खराब करेगी ?

Side effects of psychological medicines


मानसिक तकलिफो के उपचार के बारे में गलत फहमियाँ
(MYTH ABOUT PSYCHIATRIC MEDICATIONS)
“ * मनोसोपचार तज्ञ सिर्फ नींद की गोलियां ही देते है “
सालोंसे यह एक सर्वसामान्य तौर पर लोगों में गलतफहमि बैठ गई है की “ मनोसोपचारतज्ञ (PSYCHIATRIST) सिर्फ नींद की गोली ही देते है | उनसे इंसान पूरा वक्त सोते रहता है | सोते रहने से वह इंसान किसी काम का नहीं रह जाता |”
ईस विचार धारणा निर्माण होने के पीछे कुछ कारण जरुर है | सालों पेहले वैद्यकिय विज्ञान  (medical science) में शोध हुए ; तब विविध मानसिक तकलीफों के लिए जो दवाईयाँ शोध कर के (Research) उपलब्ध की गयी उनमें बिमारियों को ठीक करने के साथ साथ नींद का आड असर / साईड इफ़ेक्ट भी होता था |
ईस वजह से मरीज दवा चालू करने के बाद नींद में रहता था |
लेकिन वो दस – पंधरहा साल पहले की बात है |
आजकल जो नई दवाईयाँ विज्ञानने संशोधन करके निर्माण की है उनमें ईस तरह के साईड इफेक्ट्स नहीं रहतें |
नई दवाईयाँ चालू करने के बाद मरीज की मानसिक तकलीफे धीरे धीरे कम होती जाती है और वह व्यक्ती किसी और आम ईंसान की तरह रोज का काम कर सकता है | चाहें वो घर का काम हो या बाहर का या बोद्धिक काम हो |
ईस लिए “मरीज हमेशा सोते रहेगा” यह वेहम मन में रख कर मनोसोपचार तज्ञ के पास लेकर जाने को ना टाले |मरीज को जल्दी ठीक करना जरुरी होता है |
जो भी साईड इफेक्ट्स दवा से होते है उन्हें अपने डॉक्टर को  खुलकर बताएं | जिस की वजह से मरीज को आछा उपचार मिल सकेगा और आड असर /साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होगा |

साइकोसिस और न्युरोसिस में क्या फरक है ? Psychosis Neurosis Difference In Hindi

What is the difference between neurosis and psychosis ?



आज कल जिंदगी तनाव और भागा-दौड़ी की वजह से कई सारी मानसिक तकलीफे आम तौर पे लोगों को सहेन  करनी पड़ रही है |

What is difference between neurosis psychosis


मन मे तनाव ( emotional stress ) पैदा होना अत्यंत सर्व सामान्य बात हो गई है, लेकिन हमें उस तनाव से बाहर निकलना सीखना अत्यतं जरुरी है|

 अन्यथा ये हीं तनाव आगे बढ़कर मानसिक व्याधीओं के निर्माण होने का कारण बन जाती  है |
मन की व्याधियां विविध प्रकार की होती है | हर व्याधि या तकलीफ की वजह अलग होती है |
मानसिक तकलीफे होने के कारण :


व्यक्ति का मस्तिष्क , मज्जातंतु (neurons), रासायनिक रचना ( chemical makeup ) , व्यक्तिमत्व , तनाव सहने की क्षमता , वातावरण तनाव , इत्यादि विविध घटकों के ऊपर विविध मानसिक समस्यांए निर्माण होनेकी  शक्यता  होती है |


वर्गीकरण :

मन की तकलीफों को व्याधिओं को दो प्रकारों में विभाजित कर सकते है :

न्युरोसिस (neurosis) [मानसिक क्लेश]


Neurosis (मानसिक क्लेश) और psychosis (मनोविकृति) इन दोनों में कुछ प्रमुख फर्क है /
मानसिक क्लेश (neurosis)

व्यक्ती को पता चलता है की उसके विचारों मे और बर्ताव मे कुछ अनचाहा बदलाव आ रहा है । ईस लिये वो चाहता है की किसी तरह से इन नकारत्मक एवं क्लेश दायक विचोरों से बाहर आएँ । और बाहर निकलने की कोशिश करता है ।लोगों की या रिश्तेदारों की मदत लेने के लिए तयार होता है ।
व्यक्ती को वास्तव और अवास्तव विचोरों मे का फर्क समज मे आता है / वास्तविक जीवन (Real Life) मे मानसिक तकलीफों की वजह से होने वाला फर्क उसे अच्छा नहीं लगता ।
व्यक्ती उपचार के लिए किसी विशेषज्ञ की मदत लेने के लिए तयार होता है ।
उदा : उदासीनता (Depression), घबाराहट (Anxiety), अतिभय (Phobia), हृदयविकार (Heart Attack) का भय ( cardiac neurosis ), निंद्रानाश (Insomnia) ऐसे लक्षण आमतौर पर देखे जाते है ।


सयकोसिस (psychosis) [मनोविकृति]

व्यक्ती यह समझ ही नहीं पाता की उसके विचार गलत दिशा में जा रहे है । 

उसके विचारों की वजह से उसके बर्ताव और रोज के जीवन पर असर होने लगता है / उसे रिश्तेदार या आस पास के लोग वास्तव समझाने की कोशिश करते है; लकिन वो मानने को तयार नहीं होता की उसकी कुछ गलत विचार सरणी या गलत धारणाये है / 

उसे लगता है की समझाने वाले ही गलत है /
व्यक्ती को अवास्तव मन की बातें ही वास्तव लगाने लगती है / व्यक्ती के वास्तविक जीवन (Real Life) में होने वाला नुकसान वो समझ नहीं पता /
व्यक्ती डॉक्टर, मनोविकार तज्ञ के पास जाने के लिए बिलकुल तयार नहीं होता /
उदा :. वयक्ती को अलग अलग वेह्म होना / कानों में लोगोंकी आवाजे सुनाई देना / चित्र विचित्र परछाईया - लोग दिखना / अपने खिलाफ कोई साजिश चल रही है / मेरे बारे मे ही लोग बात कर रहे हैं, ऐसा लगते रहना /

Psychosis और Neurosis ये दोनों ही तरह की तकलीफे मस्तिक में होने वाले रसायनों के असंतुलन और तनाव की वजह से होती है /
दोनों ही किस्म की तकलीफों का अच्छी तरह से उपचार करके ठीक किया जा सकता हैं /
कृपया नजदीकी मानसोपचार तज्ञ से मिलने से ना हिचकिचाएं ।।