Showing posts with label बुढापेमें यादशक्ति कम होना. Show all posts
Showing posts with label बुढापेमें यादशक्ति कम होना. Show all posts

Wednesday, October 21, 2015

DEMENTIA , MEMORY LOSS DISORDER, CAREGIVER'S GUIDE IN HINDI . डिमेन्शिया , भुलने की बिमारी , कैसे बर्ताव करें , विस्तृत जानकारी



डिमेन्शिया / बुढ़ापे में भूलने की बिमारी :---
१.   व्यक्ति पृष्ठभूमि परिचय तथा जीवन समीक्षा
डिमेन्शिया से व्यक्ति की दीर्घकालीन एवं लघुकालीन दोनों प्रकार की स्मरणशक्ति ही प्रवावित होती है अत: डिमेन्शिया से पीड़ित व्यक्ति की देखभाल करने वाला परिवार का व्यक्ति उसकी व्यक्तिगत स्मृतियों को एक सुव्यवस्थित तरीके से एकत्रित करके तथा जानकारी के आंकड़ों को जुटा कर उल्लेखनीय मदद कर सकता है |
परिवार का देखभालकर्ता ऐसे व्यक्ति को जानकारी को खोजने, फोटो तथा अन्य संबंधित वस्तुओं को ढूढ़ने आदि में मदद कर सकता है | ऐसी चीजें अगर भिन्न – भिन्न घटनाओं तथा भिन्न – भिन्न समय अवधियों का प्रतिनिधित्व करे, तो अच्छा होगा |